Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, स्कूटी से फर्राटा भर रहे नशेड़ी चालक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी धारानौला प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा कल रात्रि में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी UK04H 7210 का चालक सूरज लाल निवासी अल्मोड़ा नशे में स्कूटी दौड़ाते हुए पाया गया,जिसे तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 14,500 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई।

Exit mobile version