Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा तस्कर पर पुलिस का एक्शन, एसएसपी के निर्देश पर गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में संलिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध व्यापार से अर्जित आय से क्रय की गई संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कुर्की/जब्ती की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानें क्या है मामला
दिनांक 01.02.2025 को भतरौजखान पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों जीवन आर्या उर्फ जग्गू, रोहित कुमार व भूपेश कुमार उर्फ बॉबी के कब्जे से वाहन संख्या- UK04-R-5051 स्विफ्ट डिजायर से कुल 42.515 KG अवैध गांजा बरामद कर थाना भतरौजखान में FIR NO-05/2025 धारा- 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया था। तत्पश्चात थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा उपरोक्त नशा तस्करों के विरुद्ध दिनांक 06.05.2025 को थाना भतरौजखान में उक्त अभियुक्तगण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना के दौरान अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से चल सम्पक्ति अर्जित करना पाया गया।

एसएसपी का एक्शन

जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशानुसार विवेचक द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार व हेड कानि0 श्रवण सैनी द्वारा दिनांक 09.06.2026 को FIR NO-18/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम जीवन आर्या आदि में अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र आनंद सिंह निवासी नई बस्ती लालडांग थाना रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थ के अवैध व्यापार से अर्जित आय में कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर पंजीकरण संख्या- UK04-R-5051 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत वाहन को कुर्क/ जब्त किया गया।

Exit mobile version