Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, अर्टिगा कार से पकड़ा गांजे का जखीरा, 21 लाख से अधिक कीमत, एक अभियुक्त गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में कल दिनांक 22/05/2025 की रात्रि थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा IMPCL फैक्ट्री के पास निकट मोहान चैक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सौराल की ओर आ रही एक सफेद कार को रुकने का इशारा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर भाग गया, परन्तु बगल की सीट में बैठे युवक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन संख्या UK18TA-1777 अर्टिगा को चैक किया गया, पिछली सीट व डिग्गी में रखे कट्टों के बारे में पूछा तो घरेलू सामान बता रहा था। शक होने पर कट्टों को खोलकर देखा तो गांजा निकला। इसके बाद अमन चौधरी उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व नासिर हुसैन नि० लक्ष्मीपुर पट्टी कोतवाली काशीपुर,ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 09 कट्टों में 84.075 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में एफ0आई0आर0 नंबर 19/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।कार को सीज किया गया। वहीं फरार अभियुक्त की तलाश जारी है,जल्द ही गिरफ्त में होगा। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया।

फरार अभियुक्त की तलाश जारी

पकड़ा हुआ अभियुक्त एनडीपीएस के दो मामलों में कुंडा ऊधम सिंह नगर से जेल जा चुका है। वहीं फरार अभियुक्त अर्जुन उर्फ मोहित उर्फ नितिन निवासी धनौरी कोतवाली काशीपुर उधम सिंह नगर की तलाश की जा रही है। कीमत- 21,01,875 रुपये है।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार
2-अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा
3-हेड कानि0 श्रवण सैनी
4-हेड कानि0 प्रकाश सिंह
5-कानि0 नीरज पाल
6-कानि0 देवेन्द्र प्रताप
7-कानि0 कमल भोज

Exit mobile version