Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक- 19.02.2026 को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक दीपक सिंह बिष्ट के कब्जे से कुल 6.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त दीपक सिह बिष्ट उम्र- 26 वर्ष पुत्र श्री गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी ग्राम स्यालीधार, अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-17/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 8/21 एऩडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सं0-02/2025 धारा 8/21/60 एऩडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0सं0- 17/2026 धारा 8/21 एऩडीपीएस एक्ट
बरामदगी- 6.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
कीमत- 1,86,000 रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (चौकी प्रभरी धारानौला)
2. कानि0  इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version