Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे‌ के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 30 नाली भूमि पर भांग की खेती को किया नष्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के लक्ष्य को लेकर नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

नशे‌ के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, भांग की खेती नष्ट की

नशा उन्मूलन अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा सक्रियता के साथ लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थो की जड़ भांग की खेती के विनिष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 22.10.2023 को सीओ अल्मोड़ा/ऑपेरशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला उ0नि0 संजय जोशी व थाना/चौकी के समस्त पुलिस बल द्वारा थाने के ग्राम प्रहरियों के सहयोग से चौकी मोरनौला, थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम खांकर में अभियान चलाकर लगभग 30 नाली भूमि में भांग की खेती को नष्ट किया गया।

दी सख्त हिदायत

इसके उपरांत थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नही करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। साथ ही भविष्य में अवैध रुप से भांग की खेती करने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई ।

Exit mobile version