Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग 3 लाख कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार मय टीम द्वारा दिनांक- 05.12.2025 को दोपहर चेकिंग के दौरान भतरौजखान रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास गैरआबादी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त फरयाद के बैग से 13.18 kg अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त फरयाद उम्र- 28 वर्ष पुत्र हबीव अहमद निवासी वार्ड न0- 01 करतापुर रोड गदरपुर, थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर मूल निवासी ग्राम अलीगंज बुढानपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद उ0प्र0 गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-33/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा सल्ट क्षेत्र से लेकर गदरपुर में उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना की फिराक में था। पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। कीमत- 2,93,250 रुपये।

थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार 
2. हेड कानि0 आनन्द त्रिपाठी
3. हेड कानि0 उपेन्द्र कुमार
4. हेड कानि0 श्रवण सैनी

Exit mobile version