Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, अलग- अलग मामलों में पुलिस ने दो अवैध शराब के साथ लोगों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दिनांक- 09/01/2024 को औचक चेकिंग के दौरान कस्बा जागेश्वर में अभियुक्त प्रकाश चन्द्र भट्ट उम्र 52 वर्ष पुत्र हरीश भट्ट निवासी जागेश्वर,दन्या अल्मोड़ा को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 52 पव्वे पिकनिक मार्का अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 विजय सिंह नेगी थानाध्यक्ष दन्या
2-हे0कानि0 दान सिंह थाना दन्या
3-कानि0 पवन थ्वाल थाना दन्या

पुलिस की कार्यवाही

दूसरे मामले में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 09/01/2024 को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन चेंकिग व छापामारी की गई, इस दौरान खैरदा से शैलागांव की तरफ जाने वाले कच्चे सड़क मार्ग पर अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट उम्र 24 वर्ष पुत्र भुवन सिहं बिष्ट निवासी खेरदा, लमगड़ा, अल्मोड़ा । के कब्जे से 12 बोतल व 36 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- हे0कानि0 दीपक सिंह मेहरा थाना लमगड़ा
2- कानि0 केशव भौत थाना लमगड़ा

Exit mobile version