Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 01 किलो‌ चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2025 कर नशामुक्त करने हेतु “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” प्रारम्भ किया गया है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा/आँपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों व मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु दिनांक- 31.10.2023 को मोरनौला चौकी क्षेत्र शहरफाटक बाजार के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार, उम्र-29 वर्ष पुत्र भजन लाल निवासी ग्राम बिहारीपुर अब्दुल रहमान थाना क्योलड़िया, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 1 किलो,150 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पूछताछ में बताई यह बात

इस मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि अभियुक्त रुद्रपुर सिडकुल में किसी कम्पनी में नौकरी करता है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त चरस बेड़चूला, मुक्तेश्वर से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया बताया है जिसे वह अपने गांव बरेली ले जाकर थोड़ा-थोड़ा मात्रा में लोगों को बेचकर अधिक धन कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा चरस किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया बताया गया है, उक्त सम्बन्ध में विवेचना की जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

लमगड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत
2- उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला
3- हे0कानि0 ललित मोहन जोशी
4-हे0कानि0 देवराज सिंह
5-हे0कानि0 दिनेश कार्की
6-कानि0 गिरीश प्रसाद

Exit mobile version