Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रैश ड्राइविंग के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, दो बाइक की सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इस क्रम में दिनांक- 25.01.2024 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में उ0नि0 जीवन सिंह सामंत द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र वल्मरा में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK18 R 7372 व UP21 BV 4680 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के चालकों द्वारा रैश ड्राइविंग करने व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आदेशों की अवज्ञा करने पर मोटर साईकिल चालकों के विरुद्ध कोर्ट चालान की कार्यवाही कर दोनों मोटरसाईकिलों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version