Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो पर पुलिस का एक्शन, इतने वाहन चालक आए चपेट में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05/02/2025 को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे मय कानि0 ललित बिष्ट,कानि0 हेमन्त धपोला द्वारा लोधिया में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कालाढ़ुंगी से गणाई जा रही वाहन सं0- UK07-BP-0908 कार को चैक किया गया, जिसका चालक अंकित कुमार निवासी गणाई शराब के नशे में कार दौड़ाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चालक अपने साथ-साथ परिवार की जान भी जोखिम में डाल रहा था।कार में परिवार के 04 सदस्य सवार थे,जिनको  अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। कार चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अलावा इंटरसैप्टर द्वारा ओवर स्पीड,मोबाईल प्रयोग,यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई,जिसमें मोबाईल प्रयोग करने वाले चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version