Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 चालकों पर की चालानी कार्यवाही, वसूला जुर्माना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात निमयों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान जारी है।

यातायात नियमों का करें पालन, न तोड़े नियम

इसी क्रम में बुधवार को इंटरसेप्टर वाहन ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियम तोड़ने पर 11 दोपहिया वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।

Exit mobile version