अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 06.04.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 129 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसके अलावा जनपद के थाना क्षेत्रों में होटल ढाबा,पर्यटक स्थलों,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व न्यूसेन्स फैलाने वाले 59 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
चालानों का विवरण
1-ओवर स्पीड-14
2-बिना डीएल-02
3- बिना सीट बेल्ट -02
4- यातायात नियमों का उल्लघंन- 111