Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, अवैध गांजे के साथ एक युवक को धर दबोचा, कीमत साढ़े तीन लाख से अधिक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 23.08.2025 के रात्रि को मरचूला बैरियर के पास चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान चैकिंग के दौरान धूमाकोट वाली रोड से एक मैटैलिक सिल्वर कलर कार आती दिखाई दी। जिसमें बैठा युवक पंकज रावत उम्र- 32 वर्ष पुत्र जगमोहन सिंह रावत, ग्राम- निजड़ा फार्म सैनिक कॉलोनी काशीपुर, जिला- ऊधम सिंह नगर संदिग्ध प्रतीत होने पर कार संख्या- यूके 18 पी 3836 को चैक करने पर कार की डिग्गी में नीले-आसमानी रंग का प्लास्टिक के कट्टा में रखा 15.985 किग्रा0 अवैध गांजा कीमत करीब 3,99,625 बरामद कर NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उ0नि0 लोमेश कुमार
3. हे0कानि0 सुरेशचन्द्र
4. हे0कानि0 दीपक कुमार
5. कानि0 अमरेन्द्र कुमार

Exit mobile version