Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, एक युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख कीमत की 737 ग्राम अवैध चरस बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 08.09.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा–दन्या रोड में चेकिंग के दौरान गरुडाबाज में चाय बागान के पास एक युवक गणेश सिंह बोरा  के कब्जे 737 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में मु0अ0स0-26/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इतने लाख की कीमत

पूछताछ में अभियुक्त गणेश सिंह बोरा उम्र-50 वर्ष पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम- थली (दन्या), जिला- अल्मोड़ा ने बताया कि वह चरस हरियाणा ले जा रहा था, खुद भी नशे का आदि है और कुछ चरस साथियों को  बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक मे था। सतर्क चेकिंग के दौरान धरा गया। बरामदगी- 737 ग्राम चरस, कीमत- करीब 1,73,000/-  रुपये है।

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1.      उपनिरीक्षक कमित जोशी, प्रभारी चौकी जागेश्वर
2. कानि0 ललित प्रसाद
3. कानि0 महेश प्रसाद

Exit mobile version