Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, स्मैक की डिलीवरी करने आ रहे तस्कर को धर दबोचा, साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

इसी क्रम में दिनांक 02.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास अभियुक्त रेहान उम्र- 28 वर्ष पुत्र नूर इस्लाम निवासी वार्ड न0- 30 उत्तर उजाला, बनभूलपूरा जनपद नैनीताल के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कीमत- 3,93,000 /-रुपये है। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-30/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोतवाली अल्मोड़ा व /एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट -प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा
2.कानि0 सुन्दर लाल, चौकी बेस  कोतवाली अल्मोड़ा
3.कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4.कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5.कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version