Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, 15.90 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब पौने पांच लाख की अवैध स्मैक बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा माता घटघटेश्वरी मंदिर द्वार पिलखोली (फल्दाकोट) के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सं0- UK02-B-3495 सवार दो युवकों अनिल कुमार व करन कुमार के कब्जे से क्रमशः 8.85 ग्राम व 7.05 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कुल 15.9 ग्राम) बरामद की गयी। स्कूटी को सीज कर, अभियुक्तों अनिल कुमार उम्र- 21 वर्ष पुत्र जगदीश राम, निवासी- घटवगड वार्ड स्टेशन रोड़ कस्बा बागेश्वर, जिला- बागेश्वर, 02- करन कुमार उम्र- 25 वर्ष पुत्र रंजीत प्रसाद, निवासी- घटवगड वार्ड स्टेशन रोड़ कस्बा बागेश्वर, जिला- बागेश्वर को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0स0- 21/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त अनिल कुमार के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0- 36/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी- 15.09 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)। कीमत- 4,77,000/-  रुपये।  

कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
2. हे0कानि0 भुवनेश्वर कुमार, कोतवाली रानीखेत
3. कानि0 कैलाश पाण्डे, कोतवाली रानीखेत
4. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0  राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
6. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version