Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, पुष्पा स्टाइल में कबाड़ के कैंटर में लाखों की गांजा छुपाकर ले जा रहे 02 तस्कर दबोचे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.2025 की सायं लखरकोट से लगभग 400 मीटर पहले कैंटर सं0-UK19CA8282 को चेक किया गया। कैंटर में कबाड़ भरा हुआ था,पुलिस टीम द्वारा भली-भांति चेक किया तो कबाड़ के नीचे 03 बोरों में कुल  34.145 किग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद 02 अभियुक्तों शमशेर अली उर्फ छम्मा उम्र 44 वर्ष पुत्र मुन्नू निवासी नया झरना प्लाट 16 पीरुमदारा रामनगर व मौ0 यामीन उम्र 34 वर्ष पुत्र रियासत हुसैन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR No 8/25 धारा 08/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।वाहन को सीज किया गया।

पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग यह गांजा तनसाली सैंण से खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे,जहां हमें यह गांजा एक अन्य व्यक्ति को देना था,जिससे वह हमे पैसे देता और हम आपस बांट लेते। गांजा बेचने और रामनगर मे जिसको देने जा रहे थे दोनों के बारे में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध गांजा की कीमत 8,53,625 रुपये है।

सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ०नि० सरोज कम्बोज
2. अपर उ0नि0 लखविंदर सिंह
3. हे०कानि० कपिल कुमार
4. कानि० विपिन कुमार
5. कानि० हेमन्त मनराल

Exit mobile version