Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, अल्टो कार में चरस छुपाकर ले जा रहे 02 युवकों को किया गिरफ्तार, दो लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 21.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी प्रभारी भुवन चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौसली डोबा मोटर मार्ग तिराहे पर अल्टो कार UK01-C-3710 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन में सवार पूरन सिंह उम्र-33 वर्ष पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम डाल अल्मोड़ा व संतोष कुमार उम्र- 33 वर्ष पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम रौन अल्मोड़ा के कब्जे से क्रमशः- 590 ग्राम व 446 ग्राम (कुल 1.036 किलोग्राम) अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-45/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिसकी कीमत- 2,07,200/- रुपये है ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 धरम सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 हरीश भट्ट, कोतवाली अल्मोड़ा 
3. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version