Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, एक शराब तस्कर आया गिरफ्त में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दन्या पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 24.10.2024 को चैकिंग के  दौरान मोक्ष धाम के पास से एक व्यक्ति प्रकाश राम के कब्जे से  25 बोतल देशी शराब बरामद हुई । जिसके बाद अभियुक्त प्रकाश राम उम्र-51 वर्ष पुत्र किशन राम निवासी-आरतोला जागेश्वर अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1-हेड कानि0 विनोद डसीला
2- कानि0 कुन्दन बिष्ट

Exit mobile version