Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 09/10/2024 की रात्रि सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा देघाट बाजार क्षेत्र में होटल/ढाबा की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक होटल संचालक बालम सिंह के कब्जे से 12 पेटियों (जिसमें 306 पव्वे Soul mate, 126 पव्वे 8 PM, 18 अद्दे 8PM, 12 बोतल मेकडवल शराब) से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त बालम सिंह पुत्र  स्व भवान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम फतेहपुर भरसौली, देघाट जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाना देघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त
2-हे0कानि0 तरुण मिश्रा
3-कानि0 नीरज सिंह बिष्ट
4-कानि0 मदन सिंह बिष्ट
5-कानि0 कार्तिक बोरा

Exit mobile version