Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, डेढ़ लाख लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 04.12.2024 की रात्रि संयुक्त चैकिंग के दौरान एंकान्त रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला के पास एक व्यक्ति कमल जोशी उम्र- 35 वर्ष पुत्र स्व0 कैलाश चन्द्र जोशी निवासी एंकान्त रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 5.31 ग्राम स्मैक व स्मैक बेच कर कमाये गये कुल -6,390 रुपये बरामद हुए। कीमत- 1, 59, 300 /- है । जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

आपराधिक इतिहास का विवरण

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में
1-मु0अ0स0- 25/2022 धारा 379/411 भादवि,
2-मु0अ0स0- 40/2022 धारा 379/411 भादवि, 
3-मु0अ0स0- 118/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस  एक्ट पंजीकृत है।

एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अपर उ0नि0 नीरज सिंघल- कोतवाली अल्मोड़ा
2- हे0कानि0 मोहन चंद्र त्रिकोटी- कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version