Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, टैक्सी से स्मैक तस्करी कर रहे चालक सहित 02 तस्कर आए गिरफ्त में, चार लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 06.01.2025 को संयुक्त चैकिंग के दौरान स्यालीधार के पास वाहन संख्या  UK01TA 1949 टाटा सूमो को रोककर चेक किया गया तो उसमें  सवार चालक दीपक सिंह उर्फ दीपू और गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत- 4,36,500 /-रुपये है। जिसके बाद अभियुक्तों दीपक सिंह बिष्ट  उर्फ दीपू उम्र-24 वर्ष पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी- स्यालीधार अल्मोड़ा व गौरव बिष्ट  उर्फ गोलू उम्र-24 वर्ष पुत्र बलवन्त बिष्ट निवासी- ग्राम गर भनार सरकार की आली अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और  वाहन को सीज किया गया।

आपराधिक इतिहास का विवरण

दीपक बिष्ट – मु0अ0 सं0 46/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस  एक्ट
गौरव बिष्ट-
1. मु0अ0सं0 35/2024 धारा 8/21  एनडीपीएस एक्ट
2. मु0अ0सं0 21/2019  धारा 379/411 भा0द0वि0

एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0  सुनील सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 सुन्दर लाल-कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश  भट्ट –एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 राजेश  भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 इरशाद उल्ला-एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version