Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, लगेज बैग में कपड़े बताकर गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा युवक पकड़ा, ढाई लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में दिनांक 15.05.2025 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा कूपी बैण्ड तिराहा, यात्री प्रतिक्षालय में एक युवक लगेज बैग के साथ बस का इन्तजार कर रहा था, पूछताछ की गयी तो बैग में कपड़े होना बता रहा था, शक होने पर लगेज बैग को खोलकर चेक किया गया। तलाशी में बैग से 11.325.Kg अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त नसीम उम्र-26 वर्ष पुत्र कलवे हसन निवासी तुमडिया कला थाना डिलारी जिला मुरादाबाद, उत्तर-प्रदेश को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 09/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त गांजे को सराईखेत से मुरादाबाद की ओर ले जा रहा था। कीमत- 2,83,125/-  रुपये है।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-म0उ0नि0 सरोज कम्बोज
2-हेड कानि0 संजू कुमार
3-हेड कानि0  दीपक कुमार
4-कानि0 विपिन कुमार
5-कानि0 हेमन्त मनराल

Exit mobile version