Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, एक युवक को गांजे के साथ किया गिरफ्तार, संलिप्त 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 18.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान आईएमपीसीएल (इन्डियन मेडिकल फार्मास्यूटिकल नेशनल  लिमिटेड) की बाउन्ड्री के पास जंगल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर न0- UK19-A-2762 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार 01 युवक उस्मान उम्र-33 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम उदयपुरी चोपड़ा पीरुमदारा, रामनगर जिला  नैनीताल व 01 विधि विवादित किशोर के कब्जे से कुल 4 किलो 940 ग्राम  गांजा बरामद होने पर अभियुक्त उस्मान को गिरफ्तार किया गया व संलिप्त विधि विवादित किशोर (नाबालिग) को संरक्षण में लिया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्त व विधि विवादित किशोर के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।     

थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 सुनील कुमार
2. हे0कानि0 रविन्द्र सिंह
3. हे0कानि0 आनन्द त्रिपाठी
4.  कानि0 नीरज पाल

Exit mobile version