अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 29.07.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दन्या चायखान तिराहे के पास पंकज प्रसाद के कब्जे से 58 पाउच माल्टा देशी मसालेदार शराब,10 वीयर की कैन, 20 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया गया। अभियुक्त पंकज प्रसाद उम्र 22 वर्ष पुत्र सुरेश लाल, निवासी ग्राम- खुरीगाड, दुनाड थाना दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना दन्या में मु0 FIR NO- 22/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी टीम
1. महिला उपनिरीक्षक प्रीति
2. हेड कानि0 पियूष भट्ट
3. कानि0 प्रदीप कुमार