Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 84 वाहन चालकों के काटे चालान, 2 वाहन सीज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने समस्त कोतवाली/थाना/चौकी/यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना एवं कोतवाली व यातायात प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर लोडिंग के चालान, बिना डीएल, बिनी सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 84 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा 02 वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही जनपद में न्यूसेन्स फैलाने वाले / बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 18 लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version