Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, दिए यह दिशा निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार‌ द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहान में स्थित होटल/रिसोर्ट के स्वामी एवं मैनेजमेंट स्टाफ के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमें आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
1- थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के आगमन पर अनुमति के पश्चात् ओकेजनल बार व पार्टी का आयोजन परिसर में ही करेगें।
2- डी0जे0/लाउडस्पीकर का प्रयोग मा0सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार रात्रि 10.00 बजे बाद पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3- निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगें।
4- बिना पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति न दी जाये और निर्धारित समय पर ही एंट्री गेट क्लोज किया जायेगा।
5- ड्रंक एण्ड ड्राईव प्रतिबन्धित।
6- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपातकालीन नम्बर डायल 112 में सूचित करेगें।
7- यदि किसी के द्वारा हुड़दंग, अराजक तत्वों फैलायी जाती हैं तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version