Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मुस्तैदी: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पर्यटकों के लिए शटल सेवा और सुगम यातायात की व्यवस्था

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पर्यटन सीजन के दौरान इन दिनों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी व पुलिस टीम द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

शटल सेवा का संचालन

बढ़ती भीड़ एवं यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए जागेश्वर धाम क्षेत्र में शटल सेवा को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विनम्र व्यवहार के साथ शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी देकर लगातार मार्गदर्शन किया जा रहा है। जागेश्वर धाम में तैनात पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए पुलिस की सहयोगात्मक, अनुशासित एवं जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

Exit mobile version