Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने किया जागरूक, कहा- बसों व अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग होने पर दें सूचना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस नंबर पर दे जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 06.11.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला उ0नि0 मनोज कुमार व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को हिदायत की गई कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी ना लेकर जायें और समय-समय पर बसों का सही प्रकार से रखरखाव करें।साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि यदि बस चालक एवं परिचालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं तो तुरंत इमरजेंसी नम्बर जैसे डायल 112 पर काल कर शिकायत करें, जिससे दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके।

Exit mobile version