Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने जिला विधिक टीम के साथ स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक-16.12.2023 को थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या के निर्देशन में म0 हेड कानि0 विद्या आर्या, म0 कानि0 नीतू व म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा के सदस्य नीमा बिनवाल व गोविंदी बिष्ट के साथ समन्वय स्थापित कर विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किया गया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साईबर क्राईम के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप व फेसबुक पर अपनी निजी जानकारी किसी को नहीं बताने सहित सुरक्षा के अन्य तरीके समझाये गये। नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सजग करते हुए यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/बैड टच एवं कानूनी जानकारी व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने, निजी जानकारी किसी अंजान से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

दी जानकारी

इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 व महिला थाना के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Exit mobile version