Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो आगामी लोकसभा चुनाव, इसके लिए पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिनांक 11/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में  द्वाराहाट पुलिस बल व एसएसबी जवानों द्वारा बग्वाली पोखर बाजार, रावल सेरा,रवाड़ी, वाड़ी, धमोली, नौलाकोट, कोराडी,बिनता बाजार आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया ।
     
मतदान के लिए किया प्रेरित

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था। वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

Exit mobile version