Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 24.11.2023 को एक युवती, उम्र- 22 वर्ष ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। जिसमें अभियुक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
    
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी  हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी से सूचना संकलन कर अथक प्रयासों से दिनांक- 25.01.2024 को अभियुक्त पंकज कार्की, उम्र- 22 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कार्की, निवासी ग्राम चकोरी, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़  को जी0आर0 गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 
पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0  नवीन सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version