Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने इवनिंग स्टाँर्म अभियान के दौरान अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिये गए सख्त निर्देश पर“इवनिंग स्टाँर्म” अभियान में दिनांक 04/05/2022 को थाना सल्ट के उ0नि0 सुनील कुमार , कानि0 संजू कुमार, कानि0 जबर सिह* द्वारा दौराने चैकिंग एक व्यक्ति महिपाल सिह पुत्र श्री सुरेन्द्र सिह उम्र-55 वर्ष निवासी ग्राम कोठलगाँव पो0 तोल्यो पट्टी पटवारी हरड़ा तह0 सल्ट जिला अल्मोड़ा के कब्जे से एक पिट्ठू बैग मे 40 पाउच अवैध कच्ची शराब तथा एक प्लास्टिक के कट्टे मे 48 पव्वे देशी मसालेदार गुलाब मार्का अवैध शराब (कुल कीमती- 5840/-रु0 ) बरामद किया।

अभियोग पंजीकृत

उपरोक्त व्यक्ति को  गिरफ्तार कर थाना सल्ट में 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version