Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर दिनांक 22/11/2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में धौलछीना पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से फौजदारी सं0-465/2021 धारा- 279/338 भादवि के अंतर्गत प्राप्त गिरफ्तारी वारंट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त रोशन लाल पुत्र मोहन लाल नि० ग्राम रचेतिया थाना थल पिथौरागढ़ को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version