Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 22.05.2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-  874/02024 अंतर्गत धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चंदन राम पुत्र देव राम निवासी ग्राम गोना,लमगड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

लमगड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1-   अपर उप निरीक्षक नीमा मेर
2-   कानि0 केशव भौत
3- कानि0 अशोक कुमार

Exit mobile version