Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने एक वारंटी को‌ नैनीताल से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या 1181 / 2022 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राधे राम उम्र 54 वर्ष पुत्र त्रिलोक राम निवासी ग्राम बसगांव पोस्ट सुयालवाड़ी जनपद नैनीताल जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 17.11.2024 को उसके घर बसगांव, सुयालबाड़ी जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली अल्मोडा पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार- प्रभारी चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
2-कानि0 हेमचंद्र जोशी- कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version