अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 619/2021, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामकिशन पुत्र चिंतामणि, निवासी डूंगरा, सल्ट अल्मोड़ा, जो काफी समय से फरार चल रहा था। उक्त को दिनांक- 06/02/2024 को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- अपर उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट
2- हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र