Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड के एक गांव में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर सौंपी। बताया है कि क्षेत्र में यूके लिप्टिस के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसमें मजदूरों को लगाया गया है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 30 नवंबर को गाय को चारा देने गोशाला गई थी। इस दौरान पेड़ कटान में लगे आरोपी मोहम्मद शोएब ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और अपनी मां को दी।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जांच भी शुरू कर दी है।

Exit mobile version