Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट से संबंधित 5000 रुपये के ईनामी वांछित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 06.11.2024  को हाल देघाट क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त मनीष शाह द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना देघाट में अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 137(2) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। जिस पर अभियुक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी महोदय द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। वहीं विवेचक महिला उ0नि0 बरखा कन्याल द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही कर पूर्व में ही नाबालिग बालिका को बरामद कर पंजीकृत एफआईआर में धारा 65 (1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी तथा आज दिनांक 19.12.2024  को वांछित अभियुक्त मनीष कुमार उम्र-19 वर्ष पुत्र विजय साह निवासी पकड़ी दयाल वार्ड नं0- 02 पूर्वी चम्पारण, बिहार को पोस्ट ऑफिस अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जा रहा हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 बरखा कन्याल, सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
2-अपर उ0नि0  गणेश राणा, थाना देघाट
3-कानि0 महेंद्र सिंह, थाना देघाट

Exit mobile version