अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 01.01.2025 को देघाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी।
किया गिरफ्तार
जिसमें बताया कि एक युवक द्वारा उनकी 08 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर थाना देघाट में तत्काल अन्तर्गत धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत की गयी। जिसके बाद थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी। मामले की विवेचना महिला उ0नि0 श्रीमती बरखा कन्याल द्वारा की जा रही थी।
देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 आनन्दबल्लभ कश्मीरा
2-हे0कानि0 महेंद्र कुमार
3-हे0कानि0 मनोज पांडे