Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

अल्मोड़ा: दिनांक 06.12.2021 को चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज करने की कार्यवाही की।

यह है पूरा मामला

थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान छड़ौजा तिराहे पर वाहन संख्या HR55X-0361 (रिट्ज) को चैक करने पर चालक कृपाल सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाते हुए पाया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। साथ ही चालक का डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version