Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में वाहन चला रहे चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

यहां नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पुलिस ने  मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर  वाहनों को मौके पर सीज किया है।

इन दो चालकों को किया गिरफ्तार

    जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय, का0 सुनील कुमार ,का0 ललित मोहन द्वारा बालदोती बैंड एनटीडी  के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04-V6860 मोटरसाइकिल के वाहन चालक वीरेंद्र पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम मटकनिया, अंडोली जनपद अल्मोड़ा तथा वाहन संख्या UK04G-1779 मोटरसाइकिल के चालक कैलाश सिंह पुत्र स्व0 जीवन सिंह निवासी कलाती लमगड़ा, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया ।

वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त

दोनो वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर  वाहनों को मौके पर सीज किया गया । लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version