Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत बुजुर्गों के द्वार पंहुची पुलिस, सुरक्षा और सेवा का दिया भरोसा





    

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।


दी जागरूक जानकारी


इसी क्रम में “ऑपरेशन भल छौ” के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही जागरूक जानकारी दी।

Exit mobile version