Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 08.02.2024 को चेकिंग के दौरान चौकी भौनखाल क्षेत्र में कोठलगांव तिराहा के पास अभियुक्त भवान सिंह के कब्जे से 51 पव्वे मैकडवल अवैध अग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त भवान सिंह, उम्र- 35 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कोटली तल्ली, भतरौजखान, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान  में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-कानि0 हरजिन्दर
2-कानि0 देवेन्द्र भण्डारी

Exit mobile version