Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
  
पुलिस की कार्यवाही

दिनांक- 15/03/2024 की सायं को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान चिमटाखाल तिराहे बस स्टॉप पर एक व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल- 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का बरामद होने पर अभियुक्त पिंटू उम्र- 33 वर्ष पुत्र केहर सिंह निवासी राजपुर थाना रामनगर नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 लखविन्दर सिंह
2- कानि0 विपिन पांथरी
3-कानि0 रवि प्रताप
4-कानि0 हेमन्त मनराल

Exit mobile version