Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का नशे पर वार, घर पर शराब बेच रहें एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।  
 
पुलिस की कार्यवाही
     
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दिनांक- 23/01/2024 को औचक चेकिंग के दौरान कस्बा जागेश्वर में अभियुक्त महेन्द्र प्रसाद, उम्र 29 वर्ष पुत्र राजन राम निवासी जागेश्वर,दन्या अल्मोड़ा को अपने घर पर अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 02 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 विजय सिंह नेगी थानाध्यक्ष दन्या
2-हे0कानि0 मनोज कोहली थाना दन्या

Exit mobile version