Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, मिली बड़ी कामयाबी, बरामद की 10 लीटर कच्ची शराब, एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को दिए गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी कर नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-27.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भगवत सिंह उर्फ भगवान की चाय की दुकान ग्राम तल्ली नाली से एक प्लास्टिक के केन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त भगवत सिंह उर्फ भगवान, उम्र-42 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम तल्ली नाली, धौलछीना, अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल

1-हेड कानि0 विजय चन्द्र
2-हेड कानि0 प्रेम कुमार

Exit mobile version