Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में बरामद किया गांजा,10 लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05/10/2024 को  सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैण संजय जोशी द्वारा  पुलिस टीम के साथ भिकियासैण पुल के पास चेकिंग की जा रही थी, एक स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK19TA1251 को रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को तेजी से बासोट की तरफ भगा ले गया,जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया,लगभग 4.5 किमी0 पीछा करने के  बाद  ग्राम इनौली को जाने वाली कच्ची सड़क पर कार चालक राजीव रावत हाथ आया,पुलिस टीम ने शक होने पर कार की तलाशी ली,कार की डिग्गी से चार कट्टों में 41.400 किलोग्राम गांजा (कीमत 10,35,000 रुपये) बरामद होने पर अभियुक्त राजीव रावत को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

पूछताछ में कहीं यह बात

अभियुक्त राजीव रावत उम्र-38 वर्ष पुत्र हरि सिंह रावत निवासी-ग्राम रिगोंडा, रामनगर जिला नैनीताल ने बताया गया कि कार टैक्सी में चलाता है, जिसे उसने बैंक किस्तों में लिया था,जिसकी किस्ते नही दे पा रहा था अधिक पैसे अर्जित करने के लिये गांजा तस्करी में लिप्त हो गया। वह इस गांजे को इकूखेत-सराईखेत से ला रहा था जिसे रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिये ले जा रहा था।

पुलिस टीम पुरस्कृत
       
भारी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0 नि0 संजय जोशी -चौकी प्रभारी भिकियासैण
2. कानि0 शमीम अहमद
3. कानि0 महेन्द्र सिंह
4. कानि0 हरीश पांडे

Exit mobile version