Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे‌ पर पुलिस का वार, ढाई लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 08.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की सयुंक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत हीराडुंगरी चौराहे के पास एक युवक अक्षय सिंह उम्र- 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा के कब्जे से 08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 63/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। कीमत- 2,62,500/-  रुपये है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 कृष्ण कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0  विमल टम्टा, कोतवाली अल्मोड़ा
3.कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
4.कानि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा
5.कानि0  इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version