Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 17.02.2025 को सोमेश्वर पुलिस टीम ने चेकिंग की।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसके दौरान पातलीबगड़ राम मंदिर के पास राजेन्द्र सिंह मेहता उम्र- 49 वर्ष पुत्र स्व0 नारायण सिंह निवासी ग्राम वाल्सा पो0 पातलीबगड़, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 65 पव्वे बाजपुर गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया
2. हेड कानि0 प्रेम कुमार
3. कानि0 वेदप्रकाश

Exit mobile version